Uncategorized

हिंदुस्तान का पहला मानस मंदिर कोरबा दर्री बांध के पास, जगतगुरु रामभद्राचार्य जी करेंगे उद्घाटन

कोरबा। शिवशक्ति मां भवानी मंदिर की संस्थापक श्रधेय ममतामयी मां श्रीमती ज्योति पांडेय व चंद्रकिशोर पांडेय द्वारा भारत देश का पहला मानस मंदिर का निर्माण कराया है जिसमे माता कौशल्या की गोद मे राघव सरकार विराजमान होंगे। मानस मंदिर की दीवालो में रामचरित मानस का सम्पूर्ण दोहा और चौपाई अंकित है ।

जगत गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की शिष्या ज्योति पांडेय द्वारा अपने गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के सामने 16 वर्ष पूर्व संकल्प लिया था कि उपरोक्त मंदिर का निर्माण कराएंगी जो आज सार्थक हुआ है।


मानस मंदिर का उद्घाटन परमश्रद्धेय जगतगुरु रामभद्राचार्य जी द्वारा किया जाना तय हुआ है। गुरु जी की श्रीमुख से रामकथा 22 सितंबर से 30 सितंबर नवरात्र में होना तय हुआ है। मानस मंदिर की दीवालो में रामचरित मानस का सम्पूर्ण दोहा और चौपाई अंकित है ।
मंदिर संचालक समिति के सदस्य सुशील अग्रवाल (श्रीकिशन एंड कंपनी प्रा0 लि0) ने बताया कि रामभद्राचार्य महाराज जी ने कथा को लेकर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सभी भक्तगण कथा का श्रवण कर जीवन को सफल बनाएँ।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Check Also
Close
Back to top button