छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचाय चुनाव : जिस झीरम में वर्ष 2013 में नक्सल घटना वहां ग्रामीण बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, अब यहां बुलेट पर बैलेट भारी पड़ रहा


रायपुर। जिस झीरम में वर्ष 2013 में एक बड़ी नक्सल घटना हुई थी, जिसमें कांग्रेस नेताओं सहित 33 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उस झीरम में भी ग्रामीण बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अब यहां बुलेट पर बैलेट भारी पड़ रहा है। यहां युवाओं से लेकर बूढ़ों तक सभी में काफी उत्साह देखा गया। कड़ी सुरक्षा के बीच नक्सल प्रभावित ग्रामीण दुर्गम रास्तों से उतरकर मतदान करने पहुंचे।
दंतेवाड़ा जिले में दूसरे चरण के लिए 20 फरवरी को नक्सल प्रभावित कटेकल्याण ब्लॉक में भी मतदान के प्रति लोगों में गजब की उत्साह देखने को मिला। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों को स्थानांतरित किया गया है, गीदम मतदान केंद्र को गुडसे में स्थानांतरित किया गया है. वहीं प्रतापगिरी मतदान केंद्र को जगमपाल में स्थानांतरित किया गया है।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button