रायपुरUncategorizedछॉलीवुड

एन माही फिल्म एवं माँ मालती देवी फाउंडेशन ने ज्योत जवारा विसर्जन यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

निर्माता मोहित साहू, एक्टर दिलेश साहू व एक्ट्रेस अनिकृति चौहान पूजा आरती कर किया श्रीफल भेंट

रायपुर। एन माही फिल्म एवं माँ मालती देवी फाउंडेशन ने कंकाली तालाब के पास निर्माता मोहित साहू, अभिनेता दिनेश साहू, अभिनेत्री अनिकृति चौहान सहित छालीवुड के निर्माता, निर्देशक, कलाकार मातारानी के आस्था व विश्वास के प्रतीक जोत जवारा की विसर्जन यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा व पूजा आरती की। चैत्र नवरात्रि के नवमे दिन रविवार को जोत जवारा का विसर्जन किया गया।
बतादे की अभिनेता दिलेश साहू एवं अनिकृति चौहान पेन इंडिया की हिंदी फिल्म जानकी भाग -1 में नजर आने वाले है। ये फिल्म 6 जून को पेन इंडिया में रिलीज़ होगी। वही इससे पहले छालीवुड फिल्म गुइया 2 प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में 2 मई को रिलीज़ होने वाली है।

पारंपरिक सेवा जसगीत व डीजे धुमाल की धुन पर माता भक्त झूमते नाचते आगे बढ़ रहे थे। नगर के गंज मार्ग, सदर मार्ग व रायपुर रोड से अनेकों जोत जवारा विसर्जन के लिए कंकाली तालाब पहुंचे जिसके चलते माता भक्तों की भारी भीड़ काली माता मंदिर से शीतला तालाब तक बनी हुई थी। भक्त नम आंखों से माता रानी के आस्था के प्रतीक जोत जवारा को अंतिम विदाई दे रहे थे।

चेत्र नवरात्र और रामनवमी के उपलक्ष्य पर ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम में एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन और मां मालती देवी फाउंडेशन के नेतृत्व में हिंदी, छत्तीसगढ़ी फिल्म जानकी -1 के सभी कलाकारों ने कंकाली तालाब के पास भक्तिमय ढंग से भव्य स्वागत किया। इस दौरान छालीवुड के मशहूर निर्माता मोहित कुमार साहू, अभिनेता दिलेश साहू, अभिनेत्री अनिकृति चौहान एवं सभी कलाकार उपस्थिति रहे। बता दें कि एन माही फिल्म्स की फिल्म जानकी -1 को एक मेगा प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ भाषा सहित देश के विभिन्न राज्यों में अलग – अलग भाषाओं में रिलीज होना है। जवारा विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों ने जोत – जवारा का पूजा कर छालीवुड सहित प्रदेश वासियों के लिये मंगल कामना किया। निर्माता मोहित कुमार साहू ने कहा कि एन माही फिल्म प्रोडक्शन फिल्म निर्माण करती है, परंतु मां मालती देवी फाउंडेशन समाजसेवा हेतु गठित किया गया है, जिसके माध्यम से सेवा के विभिन्न कार्य किए जाते हैं, खास तौर पर इस संस्था के तहत जरूरतमंदों को सहायता देकर उनके प्रतिभा को उजागर करने, उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। बता दे कि ज्वारा विसर्जन के दौरान किसी फिल्म के सभी कलाकारों द्वारा एकसाथ एकत्र होकर स्वागत किए जाने का यह कार्यक्रम का प्रथम अवसर है।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Check Also
Close
Back to top button