छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा से साजिद भिन्सरा बने सह-कार्यालय मंत्री


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मखमूर ईकबाल खान एवं जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर की अनुशंसा से अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जिशान सिद्दीकी ने अल्पसंख्यक मोर्चा जिलापदाधिकारी की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची में 42 लोगों का नाम शामिल है। वहीं सूची में युवा नेता मो. साजिद भिन्सरा को अल्पसंख्यक मोर्चा का सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है। ज्ञात हो कि मो. साजिद लंबे समय समय से भाजपा पार्टी से जुडक़र लोकसभा, विधानसभा एवं पार्षद चुनाव एवं अन्य संगठन के कार्यक्रमों में पार्टी का कार्य कर रहे है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मखमूर ईकबाल खान एवं जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जिशान सिद्दीकी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के नारे को लेकर कार्य किया जाएगा।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button