छत्तीसगढ़छॉलीवुडरायपुर

छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का भव्य प्रदर्शन 17 जनवरी को, प्रदेश के 26 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

राजश्री म्यूजिक और महेंद्र फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति

रायपुर। राजश्री म्यूजिक और महेन्द्र फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा 17 जनवरी, शुक्रवार को प्रदेश के 26 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाला है। फिल्म के निर्माता महेन्द्र महेश्वर, लेखक-निर्देशक, सहनिर्माता अरविन्द कुर्रे हैं। मुख्य किरदारों में राजश्री म्यूजिक के सर्वाधिक पसंदीदा गीतों में एक…दबा बल्लू फेम किशन सेन और उनके अपोजिट मंजिमा शांडिल्य शामिल हैं। अब तक होने वाले फिल्म निर्माण में मनोरजंन मुख्य उद्देश्य रहा है, इस फिल्म का भी यही ध्येय है, परन्तु इसके अलावा भी एक पुनीत लक्ष्य के साथ इससे होने वाली इनकॅम से गरीबों के लिए हाॅस्टिपल खोलना मुख्य है। फिल्म के अभिनेता किशन सेन, अभिनेत्री मंजिमा शांडिल्य ने कहा कि फिल्म का आकर्षणता, मनोरंजन और अनोखे गीत-संगीत, बेहतर लुक्स होते हैं, परन्तु यह पहली फिल्म है जिसमें जनता और समाज के लिए समर्पण के भाव समाहित है, इसलिए इस फिल्म को करते हुए मन गर्व के भाव से भरा रहा। वे कहते हैं कि हम मनोरंजन कर रहे हैं, जिसमें सेवा है, जिससे हम खुद को गौरान्वित महसूस करते हैं।

फिल्म के कलाकारों में
इस फिल्म में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन कलाकारों ने काम किया है, जिनमें किशन सेन, मंजिमा सांड्ल्यि, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, हिंसा सहारे, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, संतोष निषाद, बोचकू, सलीम अंसारी, अंजलि ठाकुर, संगीता निषाद, अर्जुन परमार, अज्जू चैहान, मक्कू माही, आर मास्टर काॅमेडी किंग, सहित उड़ीसा कालाहांडी के कटप्पा नाम से मषहूर कलाकार ने काम किया है। सपोर्टिग कलाकारों में छत्तीसगढ़ के मषहूर यू-ट्यूबरों में राकेश मनहर, पुष्पेंद्र मनहर, आर्या बाॅस, अनुज बघेल, किशन उरांव आदि का काॅमेडी तड़का भी फिल्म में देखने को मिलेगा।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button