छत्तीसगढ़रायपुर

छालीवुड स्टार अमलेश नागेश को मजाक पड़ा भारी..बाबा घासीदास अस्पताल की तुलना शौचालय से कर फंसे..सतनामी समाज में आक्रोश, शिकायत दर्ज

रायपुर । छत्तीसगढ़ी फिल्म ले शुरू होगे मया के कहानी, टीना टप्पर, गुईया के अभिनेता अमलेश नागेश बाबा गुरुघासी दास के नाम से बन रहे हॉस्पिटल की तुलना शौचालय से करके फंस गए हैं। अमलेश नागेश छालीवुड का वह कलाकार है जो कम समय में स्टार बना। कहते हैं कि स्टारडम को सम्हालना हर किसी के वश की बात नहीं है, शायद इसी गुमान में अमलेश नागेश ने  बड़ी चूक कर दी और एक वर्ग विशेष के श्रद्धेय गुरु के नाम पर हो रहे पुनीत कार्य भवन की तुलना शौचालय से करके बुरे फंस गए हैं। गरीब मरीजों के लिए मांढर में निर्मित होने जा रहे उक्त हॉस्पिटल का निर्माण छालीवुड निर्माता महेंद्र महेश्वर पिता गेंदराम महेश्वर, निवासी गोंडवारा, थाना खमतराई, जिला रायपुर द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में सतनामी समाज द्वारा थाना सिविल लाइन में अमलेश नागेश के विरुद्ध शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली ले के आजा के निर्माता महेंद्र महेश्वर ने फिल्म रिलीज करने के साथ यह घोषणा किया था कि फिल्म से होने वाली आय से वे जनसेवार्थ एक हॉस्पिटल का निर्माण करवाएंगे, जिसका नामकरण उन्होंने सतनामी समाज के श्रद्धेय बाबा गुरुघासीदास के नाम पर रखा है, यू – ट्यूब से छालीवुड में स्टार बन चुके कलाकार अमलेश नागेश ने 23/05/2025 के अपने यू – ट्यूब चैनल के कॉमेडी प्रस्तुति में उक्त हॉस्पिटल की तुलना शौचालय से कर दिया, अमलेश नागेश ने यह तुलनात्मक वीडियो जारी कर तो कर दिया परंतु इसके बाद उन्हें सतनामी समाज की नाराजगी भी झेलनी भी पड़ रही है। अमलेश नागेश अपने इस वीडियो को जारी कर  फंस गए हैं। इस घटना के बाद सतनामी समाज में रोष व्याप्त है और अमलेश नागेश की पुलिस में शिकायत करते हुए उस पर तत्काल कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार करने की मांग किया है।   कार्यवाही नहीं होने पर सतनामी समाज ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button