एक विधान एक विचार एसटी,एससी एवं ओबीसी लेके रहेंगे हम अपना अधिकार: अरुण साहू
एसटी, एससी एवं ओबीसी की अधिकार को लेकर रैली
नई दिल्ली/रायपुर। अखिल भारतीय कर्मा सेना के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार साहू के नेतृत्व में एसटी,एससी एवं ओबीसी के द्वारा यूजीसी बिल के समर्थन में जन अधिकार रैली 21 अप्रैल 2026 को जंतर-मंतर दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगे। श्री साहू ने बताया की यूजीसी बिल के समर्थन को लेकर सभी लोगों को विदित होगा कि पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी एवं तेली समाज के ऊपर सोशल मीडिया में लगातार अभद्र टिप्पणी की जा रही है। इसको लेकर कुछ मनुवादी सोच के द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं एसटी,एससी एवं ओबीसी वर्ग के लोगों के साथ उनके हक और अधिकार को लेकर उच्च शिक्षा संस्थान में यूजीसी बिल लाने का प्रस्ताव दिया था जिसे कुछ मनुवादी सोच के लोग विरोध करते हुए कई तरह से धरना प्रदर्शन से लेकर सोशल मीडिया से लेकर तमाम तरह के हथकंडे अपनाते हुए राजनीतिक, सामाजिक धमकी देते हुये यूजीसी बिल को रोकने का काम कर रहे हैं ऐसे मनुवादी सोच के लोगों को करारा जवाब देने के लिये अखिल भारतीय कर्मा सेना के नेतृत्व में एसटी,एससी एवं ओबीसी के द्वारा यूजीसी बिल के समर्थन में 21 अप्रैल 2026 को जन अधिकार रैली का आयोजन िकया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय , प्रदेश, जिला, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी के अलावा सभी जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन एवं छात्र-छात्राओं से निवेदन करते हैं। अपने हक और अधिकार के लिये आगे आये। इस आयोजन में अरुण कुमार साहू , राष्ट्रीय संयोजक मुरारी गुप्ता राष्ट्रीय, महासचिव विक्रम कुमार साहू, उमेश नंदलाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रवि करण साहू राष्ट्रीय संरक्षक, गुलाब गुलहानी राष्ट्रीय महामंत्री, राम साहू राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता, बाबू लाल राठौर जी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, संतोष राज जी राष्ट्रीय अध्यक्ष आई. टी. सेल प्रभारी, शंभू दयाल राष्ट्रीय संस्थापक, गणेश राम राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, रमा कांत साहू युवा उपाध्यक्ष, योगेंद्र कुमार साहू राष्ट्रीय युवा महासचिव, किशोर लहरे पुरे राष्ट्रीय सचिव, संगठन सचिव (राष्ट्रीय) विजय हटवार , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, हरी ओम साहू राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, श्रीमती विद्या देवी साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला, यामिनी देवी साहू राष्ट्रीय महासचिव महिला, रामेश्वरी साहू प्रदेश अध्यक्ष महिला छ.ग., हेमलता साहू प्रदेश महासचिव महिला छ.ग., ज्योति साहू प्रदेश उपाध्यक्ष छ.ग., मेनका साहू प्रदेश सचिव महिला छ.ग., लेखराम साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, कैलाश साहू संगठन सचिव छ. ग., लाला साहू शहर अध्यक्ष रायपुर, व्यास नारायण साहू संभाग अध्यक्ष रायपुर, चेतन साहू अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, रोमलाल साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग / सावंत राम साहू जिला अध्यक्ष बालोद / श्रीमती आशा साहू संभाग अध्यक्ष महिला सरगुजा / श्रीमती मंजू साहू जिला अध्यक्ष धमतरी / बलदेव साहू ब्लाक अध्यक्ष पाटन / दुष्यंत साहू अहिवारा ब्लाक अध्यक्ष अहिवारा / लक्ष्मी साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग महिला, टहल राम साहू संभाग अध्यक्ष दुर्ग द्विजराम साहू ब्लाक अध्यक्ष अभनपुर। इस आयोजन में समस्त इकाई कर्मा सेना एवं अखिल भारतीय कर्मा सेना एवं एसटी,एससी एवं ओबीसी के समस्त संगठन एवं छात्र-छात्रा से अपील।














Leave a Reply