35 लाख और एक प्लॉट नहीं दिए तो करवा दूंगा करवाई
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कथित पत्रकार द्वारा जमीन कारोबारी से अवैध वसूली का मामला सामने आया है, जहां कथित पत्रकार दीपक द्वारा जमीन कारोबारी भारत ठाकुर एवं उसके पार्टनरों को अपने रसूक और पहुंच की धौंस दिखाते हुए दीपक एवं कंपनी ने अधिकारियों से सांठ गांठ कर जमीन कारोबारी भरत ठाकुर से 35 लाख रूपए की मांग की है । पीड़ित का आरोप है कि कथित पत्रकार दीपक ने शंकरा विहार भटगांव में किसान की जमीन को भरत ठाकुर का होना बताकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि यह जमीन किसानों की है और हमसे जमीन के मालिक किसानों ने उसका सौदा किया था। जिसके बाद हम लोगों ने उसपर काम शुरू भी नहीं किया था लेकिन खुदको पत्रकार बताने वाला दीपक मौके पर आ धमका और अधिकारियों से अपने अच्छे संबंधों का फायदा उठाते हुए हमारे खिलाफ झूठी शिकायत की। उसके बाद जब हमने दीपक सिंह से बात करनी चाही तो वो हमें फोन पर मिलकर बात करते हैं कहकर फोन काट दिया । जिसकी रिकॉर्डिंग भी हमारे पास उपलब्ध है।
सिंडिकेट जमीन कारोबारियों से अवैध वसूली
पार्ट 2- फोन काटने के ठीक 2 घंटे के बाद पीड़ित भरत ठाकुर और दीपक ने मुलाकात की जगह तय की । पीड़ित का आरोप है कि दीपक ने एक सिंडिकेट बना रखा है जो इस तरह से जमीन कारोबारियों सहित अन्य व्यापारियों को ब्लैकमेल कर अवैध उगाही करते हैं ।
पत्रकार , पुलिस, नेता और मंत्री मेरे पास
पार्ट 3 – दीपक जब भरत ठाकुर से मिलने पहुंचा तो पहले तो उसने भरत ठाकुर को प्यार से धमकाते हुए कहा कि मैं एक बड़े निजी अखबार में 14 साल काम कर चुका हूं और आप पत्रकार , पुलिस नेता मंत्री जिसके भी पास चले जाइए आप लोग नहीं बच पाएंगे । पीड़ित ने उतने में कथित पत्रकार दीपक निवेदन किया तब कही जाकर दीपक ने फिर से अपना जाल बिछाना शुरू करते हुए पीड़ित भरत ठाकुर को फुसलाते हुए यह आश्वासन दिया कि मैं आपका नाम कही नहीं आने दूंगा और जो भी शिकायत मैने की है उसमें कहीं भी आपको फंसने नहीं दूंगा साथ ही आप 15 दिन बाद अपना काम दुबारा शुरू कर लेना बाकी मीडिया और अधिकारियों को मै सम्हाल लूंगा भविष्य में भी आपको कभी कोई दिक्कत नहीं होगी आप 35 लाख रूपए दे दीजिए ।
इन सब बात चित की रिकॉर्डिंग हमारे पास मौजूद है जो कि आप खुद सुन सकते हैं ।
कलेक्टर , आईजी और कमिश्नर से शिकायत
फिलहाल इस मामले की शिकायत पीड़ित भरत ठाकुर ने रायपुर कलेक्टर , आईजी और कमिश्नर से करते हुए दीपक सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे कि दीपक पहले भी बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है।














Leave a Reply