बॉलीवुडरायपुरराष्ट्रीय

फिल्म जानकी-2 में सुपर स्टार दिलेश साहू के अपोजिट होंगी जागृति सिन्हा

रायपुर। एन. माही फिल्मस् प्रोडक्शन की धमाकेदार हिन्दी व छत्तीसगढी फिल्म जानकी-02 की हीरोइन के लिए खुबसूरत अभिनेत्री आरवी सिन्हा (जागृति) के रूप में तलाश पूरी हो गई है। दरअसल जानकी-2 की हीरोइन की खोज लंबे समय से की जा रही थी। फिल्म जानकी-2 नए जोनर की फिल्म साबित होने वाली है, जिसके लिए हीरोइन भी उसी जोनर का होना था। वहीं इस फिल्म के सुपर स्टार दिलेष साहू के अपोजिट खरा साबित होने वाली हीरोईन की तलाश करना स्वाभाविक भी है, परन्तु अब यह तलाष पूरी हो गई है।

फिल्म जानकी-02 के हीरोइन के रूप में आरवी सिन्हा (जागृति) का चयन कर लिया गया है। आप सोच रहे होंगे कि एन. माही की हिन्दी व छत्तीसगढी फिल्म 07 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है अभी रूपहले पर्दे में पहुंची भी नहीं है फिर यहां जानकी-02 की बात क्यों की जा रही है, तो बता दें कि फिल्म जानकी-02 की तैयारी भी पूरी हो चुकी है और जानकी के रिलीजिंग के जस्ट बाद से ही जानकी-02 की शूटिंग प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिसकी हीरोईन आरोही सिन्हा-जागृति के चयन के बाद एन. माही की बडी खोज पर विराम लग गया है। इसके बाद फिल्म के दूसरे करैक्टर का चयन अभी बाकी है।

अभिनेत्री आरवी सिन्हा इससे पहले लव के चक्कलस, मया-03 के अलावा दूसरी अन्य फिल्में व कई एल्बम कर चुकी हैं। आरोही ने अपने बारे में बताया कि बचपन से फिल्म की ओर रूझान थी परन्तु परिजनों के कहने पर यूपीएससी की तैयारी में लग गई, इस बीच एल्बम करने को मिला, जिससे फिल्म के लिए रास्ते बनने लगे और एन. माही की ही फिल्म लव के चक्कलस से छाॅलीवुड में डेब्यू की। आरवी टिकटाॅक में भी सक्रिय रही। आज उसके पास रिलजिंग के लिए तीन से चार फिल्में है, कुछ की डबिंग बाकी है तो कुछ प्रदर्शन के लिए तैयार है।

बताते चलें कि जानकी में छत्तीसगढ की खुबसूरत सुपर स्टार एक्ट्रेस अनिकृति चैहान अपने जलवे बिखरेंगी। जिसमें वे एक्शन करते नजर आएंगी, कुछ इसी तरह ही जानकी-02 की नई खोज आरोही सिन्हा-जागृति अपने बेहतरीन अदाकारी के साथ नए रूप में नजर आ सकती हैं। एन. माही फिल्मस प्रोडक्षन के प्रयोगधर्मी निर्माता मोहित कुमार साहू ने बताया कि हिन्दी और छत्तीसगढी फिल्म जानकी अब तक निर्मित फिल्मों में हटकर साबित होने वाली है, ऐसे ही जानकी-2 पर भी हमारी टीम जी तोड मेहनत करने की तैयारी में है। मोहित साहू ने बताया कि जानकी नववर्श के फरवरी माह को पूरे इंडिया में एक साथ रिलीज होने वाला है, जिसके बाद जल्द ही जानकी-2 जाएगी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button