छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस जो कहती है वो पूरा करती है : दीप्ति प्रमोद दुबे


रायपुर। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने जनसंपर्क के दौरान अनेक स्थानों पर रोड शो की एवं नुक्कड़ सभा को संबोधित की। दीप्ति दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता की मांगों के अनुरूप जन घोषणा पत्र जारी कर नगरीय निकाय क्षेत्रों के विकास योजनाओं को सामने रखा है। कांग्रेस की निगम परिषद बनेगी तो तालाबों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण के साथ घाट और तालाब में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनवाने,निगमों में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।
दीप्ति प्रमोद दुबे ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कर्मचारी अपनी समस्याओं को साझा की। अनियमित कर्मचारियों की जो समस्या है उसका समाधान किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी खोखले वादे नहीं करती जो कहती है वह करती है। हम श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को 2000 रु. से बढ़ाकर 5000 रु. की सहायता देंगे। युवाओं के लिए यूथ हब बनाने, आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान देने, शहर को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाने, जन्म- मृत्यु और मैरेज सर्टिफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान करने, संपत्ति कर नियमित समय पर भुगतान करने वाले को विशेष छूट देने, चौक-चौराहे पर सीसी कैमरा लगाने, महिला सुरक्षा हेतु टीम गठित करने, विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सर्वसुविधा युक्त लाइब्रेरी खोलने सहित जो वादा किया गया है उसको पूरा किया जायेगा।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button