छत्तीसगढ़बॉलीवुडमध्यप्रदेशरायपुरराष्ट्रीय

एक नारी की संघर्ष की दास्तान कहती है जानकी भाग-1, छत्तीसगढ़ सहित भारतवर्ष के सभी सिनेमाघरों में 12 दिसम्बर को एक साथ होगी रिलीज़

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खैर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्काश अजीज़, मोनिका वर्मा की स्वर से सजी गीत

नई दिल्ली। मनोरंजन समाज की जरूरत है, उसमें संस्कार की झलकियां शामिल हो तो वहीं मनोरंजन सीख में बदल जाती है। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन के निर्माता मोहित साहू द्वारा निर्मित हिंदी फिल्म जानकी भाग -1 में यही प्रयास किया है।लंबे इंतजार के बाद 12 दिसंबर को यह फिल्म छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में रिलीज होने जा रही है। निर्माता मोहित साहू के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस फिल्म के रिलीज हेतु कठिन दौर से गुजरना पड़ा, होई वही जो रचि राखा, पंक्तियों की कसौटी पर यह फिल्म भी संघर्षों के बाद दर्शकों तक पहुंच रही है। यह फिल्म बालौदाबाजार के बिटकुली, खटियापाटी गांव, राजनांदगांव व रायपुर में फिल्माया गया है। निर्माता मोहित साहू इस इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खैर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्काश अजीज़, मोनिका वर्मा को लिया जिन्होंने अपना स्वर दिया है। वहीं वाइस डबिंग – संकेत महात्रे, पायल विशाल, सोहेल खान (फेमस वाइस डबिंग आर्टिस्ट बालिवुड,हालिवुड व टालिवुड) ने अपनी आवाज देकर रघु और जानकी के किरदार को प्रभावी बनाया है। यह फिल्म नौ भाषाओं में बनी है। जिसमें हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, गुजराती, सिंधी, उड़ीया, भोजपुरी, बंगाली, तमिल व तेलगु शामिल है।

फिल्म के प्रदर्शन को लेकर संघर्ष

हिंदी फिल्म जानकी भाग – 1 आज छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी फिल्म है जो पूरे देश में प्रदर्शित होने का गौरव हासिल करने वाली है, ऐसा नहीं कि इससे पहले ऐसा प्रयास नहीं हुआ, कई फिल्मकारों ने पेन इंडिया कामयाब फिल्में बनाई है, परन्तु जानकी भाग – 1 के रिलीज को लेकर जो संघर्ष ने दौर देखें हैं, वह इस फिल्म को दूसरों से अलग बनाती है। इसलिए यह फिल्म ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का ध्यान खींचा है और आज यह प्रदेश के बहुप्रतीक्षित फिल्मों में एक बन गया है।

जानकी भाग – 1 छत्तीसगढ़ के संस्कृति और परम्परा का आईना है, नाम भले ही भगवान श्रीराम की अर्धांगिनी माता सीता के नाम पर जानकी हो उसी मर्यादा अनुकूल इस फिल्म में धर्म की मर्यादा का उल्लंघन बिल्कुल भी नहीं किया गया है, फिर भी सेंसर बोर्ड की आपत्ति और इसे सर्टिफिकेट देने से इंकार करना इस फिल्म के लिए बड़ा झटका था। ऐसे में शुरू हुआ संघर्ष का दौर, निर्माता मोहित साहू ने धर्यतापूर्वक सबकी सलाह पर मुंबई हाईकोर्ट की शरण ली और हमेशा की तरह सत्य की जीत हुई, जानकी भाग – 1 की जीत हुई। इसके लिए हम मुंबई हाईकोर्ट,वकील सहयोगी साथीगण, सेंसर बोर्ड के सहयोगी, फिल्म के सभी साथी, मीडिया और छत्तीसगढ़ सहित देश भर के अपने प्यारे भाइयों, बहनों, दर्शकों के प्रति हम आभारी है और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

मुख्य रूप से- निर्माता, कहानी व एक्शन डिजाइन मोहित कुमार साहू, सह- निर्माता गजेन्द्र देवांगन (श्री गणेश ट्रैडर्स), आशीष कुमार गोयल, रवि माहवार, स्टार कास्ट – एक्शन स्टार दिनेश साहू, अनि कृति चौहान, जीत शर्मा, नीरज उईके, नितिन ग्वाला, बिंदास बहुरानी, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू, अनुनय शर्मा, दिवाना पटेल, मोहित जोशी, पप्पू चन्द्राकर, तेजराम साहू, अमर दास, स्क्रीन प्ले एण्ड डायरेक्शन- कौशल उपाध्याय, सिनेमेटोग्राफी एण्ड प्रोजेक्ट हेड- रजत सिंह राजपूत, एडिटर- गौरांग त्रिवेदी, म्यूजिक- तोषांत कुमार, मोनिका वर्मा, लिरिक्स- मोनिका वर्मा, वाइस डबिंग – संकेत महात्रे, पायल विशाल, सोहेल खान (फेमस वाइस डबिंग आर्टिस्ट बालीवुड,हालीवुड व टालिवुड), सिंगर्स- बॉलीवुड सिंगर्स कैलाश खैर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्काश अजीज़, मोनिका वर्मा, बीजीएम – मनोहर यादव, वीएफएक्स- प्रवीण दास, कोरिओग्राफर बाबा बघेल।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button