छॉलीवुडरायपुर

छालीवुड में मन कुरैशी पर पैसा लगाना मतलब फिल्म फ्लॉप की गारंटी

रायपुर। छालीवुड में मन कुरैशी की फिल्में फ्लाप का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में भारी भरकम फीस देकर निर्माता फिल्म का निर्माण कर लागत तो दूर हीरो की फीस नहीं निकाल पा रहे है।एक फिल्म में लगभग 40-50 लाख फिल्म बनाने में निवेश करे और चल ना सके तो ऐसे में निर्माताओं की मुश्किल बढ जाती है। इससे पहले इश्क म रिस्क, लव लेटर और मिस्टर मजनू, साथी रे, सुकुवा बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लाप की श्रेणी में शामिल हैं।
जहाँ सुकमा में जहाँ 4 से 5 लाख की फीस लेने की चर्चा है तो वहीं नये निर्माताओं को 14 से 15 लाख तक की फीस ले रहे हैं। छालीवुड का सुपरस्टार बताकर अपने दम पर फिल्म हिट करने दमखम रखने की बात करते हैं और फिल्म बुरी तरह पीट जाती है। ऐसे में नये निर्माता भला क्या करे। वही चर्चा यह भी है आने वाले फिल्मों में इसका असर दिखने को मिल सकता है। आने वाली फिल्म एमसीबी3, बाजीगर एवं अन्य है। एमसीबी 2 में नवोदित एक्टर दीपक साहू के दमदार अभिनय और एल्सा घोष की कैमेस्ट्री ने फिल्म को हिट कराई थी लेकिन उनका भी श्रेय मन कुरैशी ने ले लिया। अब एमसीबी3 में तीन हीरो इसमें दो फ्लॉप को दीपक साहू के सहारे से हिट करने की कोशिश में है। ताकि फिर से ताज पहना जा सके।

मन कुरैशी ने फ्लॉप फिल्मों की लगाई झड़ी

फिल्म की सफलता को देखकर माना जा रहा था कि मन कुरैशी अब इंडस्ट्री के अगले सुपरस्टार होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जाने साथी रे के बाद उन्हें कोई हिट फिल्म नसीब नहीं हुई। इश्क़ म रिस्क और लव लेटर की असफलता के बाद उन्हें सुकवा मिली जो बॉक्स ऑफिस पर खुद अपनी फीस नहीं निकाल पाई। इसके पहले आई तीन और फिल्में आईं जो निर्माता की पतलून तक नहीं बचा पाए।

मन कुरैशी की फ्लॉप फिल्में

इश्क़ म रिस्क, लव लेटर, मिस्टर मजनू, इश्क़ कयामत, का इहि ल कइथे मया, सुकवा, दुलहिन उहि जनउ पिया मन भाये, प्रेम सुमन, मयारू गंगा, महूं कुवांरा तहूं कुवारी, रक्षणम एवं अन्य फिल्में।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button