Uncategorizedछॉलीवुडरायपुर

माॅं मालती देवी फाउंडेशन की अभिनव पहल: रंगमंच से रूपहले पर्दें तक पहुंचने का सफर अब हुआ आसान

रायपुर। विश्व रंगमंच दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 27 अप्रैल 2025 को माॅ मालती देवी फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा अभिनव पहल के तहत अपना पहला कार्यालय शंकर नगर, न्यू शांति नगर, रायपुर में उद्घाटित किया गया। छत्तीसगढ़ के नवोदित कलाकारों को मंच देने उन्हें फिल्मी रूपहले पर्दें तक पहुंचाने के संकल्प के साथ फाउंडेशन में ऐसे कलाकारों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जो नाटक और फिल्म के तकनीकी विविधता को सीख सकेंगे। निर्माता मोहित कुमार साहू ने बताया कि एन माही फिल्मस् प्रोडक्शन से जुड़ी माॅ मालती देवी फाउडेंशन नए कलाकारों को अवसर प्रदान करने जा रही है, जिसमें हम उन कलाकारों को आमंत्रित कर रहे है जो अब तक अपनी प्रतिभा को निखार नही पाए या उसे जनता तक नहीं पहुंचा पाए हैं, तो ऐसे कलाकार जो कला क्षेत्र में कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं वे आएं और माॅ मालती देवी फाउंडेशन संस्था से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखारें, सीखें और नाटक और फिल्मों में अवसर पाकर नाम कमाएं। रायपुर शंकर नगर, न्यू शांति नगर में संस्था का पहला कार्यालय खोला गया। इस अवसर पर छाॅलीवुड और रंगमंच से जुड़ें अनेक कलाकार, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने माॅ मालती देवी फाउंडेषन की इस अनूठी पहल की सराहना किया। संस्था से जुड़ें कलाकारों द्वारा दिनांक 27 मार्च को रंगमंदिर गांधी मैदान रायुपर में दोपहर 01 बजे एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Check Also
Close
Back to top button