रायपुरछत्तीसगढ़

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड 31 की प्रत्याशी श्रीमती बेला साहू निर्दलीय चुनाव में उतरने से भाजपा और कांग्रेस की उड़ाई नींद

जनता में जबरदस्त रूझान, जीत के प्रति आश्वस्त

रायपुर। निकाय चुनाव-25 नगर पालिक निगम रायपुर, वार्ड क्रमांक-31, सुभाष चन्द्र बोस वार्ड के निर्दलीय प्रत्याशी सिलाई मशीन छाप निशान से चुनाव लड़ रहीं हैं। मृदुभाषी, व्यवहारकुशल, मिलनसार, ईमानदार और स्वच्छ छबि की श्रीमती बेला साहू के प्रति जनता में जबरदस्त रूझान है। श्रीमती बेला साहू कर्मठ, उत्साही उम्मीदवार के रूप में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। समाजसेवा की प्रबल भावना के साथ हमेशा जमीन से जुड़ी नेता के रूप में लोगों के दुख-दर्द में सहभागी बनी, अब वे निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतने के बाद वार्ड में विकास का गंगा बहाना चाहती हैं। बता दें कि श्रीमती बेला साहू वार्ड में पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दूसरे प्रत्याशियों के लिए चुनौती बनकर उभरी हैं, इस संबंध में जनता से राय लेने पर वे सीधे तौर पर श्रीमती बेला साहू को भावी विजयी प्रत्याशी के रूप में स्वीकार रहे हैं। श्रीमती बेला साहू लगातार वार्ड भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनता से सीधे रूबरू हो रहीं हैं। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत एवं आवभगत किया जा रहा है। श्रीमती बेला साहू ने जनता से वाद किया है कि वे चुनाव जीतते ही वार्ड के विकास पर ध्यान देंगी और जनता की समस्या पर त्वरित एवं तुरंत निदान पर भी सीधी कार्यवाही करेंगी। वार्ड में बदलाव की ब्यार है, जनता भी श्रीमती बेला साहू को भावी विजयी पार्षद प्रत्याशी के रूप देख रही है।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button