छत्तीसगढ़छॉलीवुडरायपुर

अमलेश की वापसी और दिलेश का एक्शन स्टेज पर मचाएगा धमाल, हिन्दी व छत्तीगढ़ी फिल्म जानकी भाग- 1 व गुईयाॅ-2 का ट्रेलर लॉच आज


बुढ़ा तालाब के समीप श्याम सिनेमा परिसर में होगा भव्य आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार दो मेगा फिल्मों का ट्रेलर एक साथ लांच होगा। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा निर्मित हिंदी-छत्तीसगढ़ी फिल्म जानकी भाग-1 और छत्तीसगढ़ी फिल्म गुइया-2 का फर्स्ट ट्रेलर लांच स्थानीय श्याम टॉकीज परिसर में 17 अप्रैल 2025 को शाम 6 बजे से किया जाएगा। इस दौरान दोनों फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार सहित फिल्म की पूरी टीम, निर्माता एवं एक्शन डिजाइनर छत्तीसगढ़ के निर्माता मोहित कुमार साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। गुइयाॅ -2 से मुख्य अभिनेता अमलेश नागेश की इस फिल्म से वापसी हो रही है। वहीं दिलेश साहू की जोड़ी एक्शन के साथ धमाल मचाएंगी। वहीं भारतवर्ष में रिलीज़ होने वाली हिन्दी फिल्म जानकी भाग -1 छत्तीसगढ़ी संस्कृति और रिति-रिवाज को बडे़ पर्दे पर प्रदर्शित करके एक नई पहचान दिलाने को तैयार है। इस अवसर पर इंडस्ट्री के सीनियर कलाकार, निर्माता, निर्देशकों ने एक ही बैनर की दो बड़ी फिल्म के ट्रेलर एक साथ लांच करना छालीवुड इंडस्ट्री के लिए शुभ संकेत बताया है। निर्माता मोहित साहू ने बताया कि गुइया -2 अगले मई महीने के 2 तारीख की रिलीज होने वाला है, जबकि जानकी भाग-1 को 6 जून को रिलीज किया जाएगा।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button