बॉलीवुडराष्ट्रीय

एक्शन स्टार दिलेश साहू जानकी भाग -1 से बालीवुड में एंट्री, राउडी लूक में आएगें नजर

रायपुर। छालीवुड सिनेमा के एक ऐसा हीरो जिसे एक्शन स्टार कहते हैं, ऐसा इसलिए कि एक्शन का A to z सिखने में कोई कसर नही छोडते। और हर बार अपने आप को और निखारने का प्रयास करते हैं। हम बात कर रहे हैं दिलेश साहू की, जो छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेमियों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। लगभग 8 से 10 फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं। वहीं एन माहि फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता मोहित साहू की हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में बनी फिल्म जानकी भाग-1 से दिलेश साहू बालीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में राउडी किरदार में नजर आने वाले है।
छालीवुड के एक्शन स्टार दिलेश साहू की फिल्म जिसमें अपने अभिनय से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। जिसमें मुख्य रूप से मोर जोडीदार, मोर जोडीदार-2, चलहट कोनो देख लेही,मैं दिया ते मोर बाती,रजनी, कुरुक्षेत्र, भूख मया के, लव दीवाना, इश्क़ म रिस्क, चंदा मामा में काम किया। ये सभी फ़िल्मों में हर बार एक नये अंदाज में नजर आए हैं। आने वाली फिल्म जानकी भाग-1 और गुइया-2 है। जिसमें राउडी किरदार में नजर आने वाले है।

छालीवुड के एक्शन स्टार दिलेश साहू का मानना है कि एक्शन A से नहीं A to Z सिखने से होता है। मतलब हर बार एक नई चुनौती का सामना एक नई फिल्म के रूप में सामने आता है। जिसे मैं स्वीकार करता हूँ।
दिलेश साहू का मानना है कि आने वाला समय क्षेत्रीय सिनेमा का है। जिसमें दक्षिण फिल्मों की तरह ही छालीवुड भी अपना मुकाम बनाएगी। इसके लिए हमें प्रयास करना होगा।

ऐसा माना जा रहा है कि छालीवुड हिन्दी सिनेमा में कदम रखने जा रहा है जानकी भाग- 1 के रूप में जो 7 फरवरी, 2025 को पूरे भारत के सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी। जो छत्तीसगढ़ सिनेमा जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस फिल्म में एक्शन स्टार दिलेश साहू राउडी लूक में नजर आने वाले है।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button